{"_id":"35cf58bd32d6c4ea8ea20799ac9794a4","slug":"fog-crashed-into-the-school-bus-to-trala-35-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में स्कूल बस ट्राले से टकराई, 35 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में स्कूल बस ट्राले से टकराई, 35 घायल
सिवानी मंडी/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला हिसार के सिवानी मंडी उपमंडल के गांव बड़वा स्थित टैगोर शिक्षण संस्थान की बस मंगलवार सुबह पौने आठ बजे घने कोहरे में एक ट्राले से टकरा गई।
हादसे में स्कूल प्राचार्या उमा वालिया सहित 35 लोग घायल हो गए। घायलों में से सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बस में चालक-परिचालक सहित 35 लोग सवार थे।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को हिसार के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनोें को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की। उधर, हादसे के बाद टैगोर संस्था में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब 19 दिसंबर को कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चालक सत्यदीप सिंह बस लेकर हिसार से सिवानी उपमंडल के गांव बड़वा के लिए जा रहा था। बस हिसार से टैगोर शिक्षण संस्था के स्टाफ को लाती और ले जाती है।
हिसार से निकलने के बाद बस ज्यों ही मुकलान गांव के पास पहुंची तो पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर निकल रहे एक ट्राले में धुंध के चलते बस से जा भिड़ी।
बस के अगले हिस्से में सवार चालक सत्यदीप सिंह, परिचालक हंसराज, प्राचार्या उमा वालिया, स्टाफ सदस्य रविंद्र राठी, नवीन कुमार, पुष्पा बैनीवाल और सनूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं।
राहगीरों और पेट्रोल पंप कर्मियों ने लोगों को बाहर निकाला और हिसार के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया। उधर, हादसे के बाद ट्राला चालक ट्राले को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्कूल के निदेशक सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। स्कूल में 2 दिन का अवकाश किया गया है।