{"_id":"7a37da3cb69cb5bba38b6c7176a6b4e5","slug":"five-shops-fell-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा कर बनाई गई पांच दुकानें गिराईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा कर बनाई गई पांच दुकानें गिराईं
रतिया(फतेहाबाद)/ब्यूरो।
Updated Thu, 26 Sep 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गांव लाली में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई पांच दुकानों को वीरवार को गिरा दिया गया। दुकानदारों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रशासन के आगे उसकी एक नहीं चली।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अमृत गोयल ने बताया कि गांव लाली में माया देवी ने विभाग की जमीन पर कब्जा कर उस पर पांच अवैध दुकानें बना ली। इस पर विभाग ने अदालत में जमीन का कब्जा छुड़वाने के लिए याचिका दायर की।
याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने फैसला विभाग के पक्ष में दिया। विभाग ने माया देवी को नोटिस भेजकर दुकान खाली करने को कहा लेकिन उन्होंने दुकानें खाली नहीं की।
विज्ञापन
इस पर वीरवार को विभाग के अधिकारी रतिया के तहसीलदार राजेंद्र जांगड़ा के नेतृत्व में गांव में पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में दुकानों को जेसीबी की सहायता से गिरा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह जगह पंचायत की है लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली।