{"_id":"ab1eaac4455e06920e57d4ae04a04b3f","slug":"five-lakhs-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों की कारगुजारी सरकारी महकमों पर भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों की कारगुजारी सरकारी महकमों पर भारी
रेवाड़ी/ब्यूरो।
Updated Sun, 06 Oct 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बेखौफ चोरों ने शनिवार रात भाड़ावास पुलिस चौकी के साथ स्थित नगर परिषद परिसर में किराया और कैशियर शाखा के ताले तोड़कर पांच लाख आठ हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने दफ्तरों में रखी सात अलमारियों के ताले तोड़कर तलाशी भी ली। नप में तैनात चौकीदार ने घटना की सूचना नप अधिकारियों और पुलिस को दी।
नगर परिषद में रात एक बजे तक फर्नीचर के मिस्त्री काम कर रहे थे। कारीगरों के जाने के बाद देर रात करीब तीन बजे चौकीदार धर्मबीर सोनी की आंख खुली। सोनी किराया और कैशियर शाखा के पास पहुंचा तो देखा कि दोनों दफ्तरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर अलमारियां खुली हुईं थी।
चौकीदार ने इसकी जानकारी नप सचिव को दी। सूचना पर नप प्रधान शकुंतला भांडोरिया, उपप्रधान पवन बठला और नप के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि बदमाशों ने दोनों कार्यालयों में रखी सात अलमारियों के भी ताले तोड़े थे।
विज्ञापन
किराया शाखा इंचार्ज रामरतन की अलमारी में रखे दुकानों के किराए व पेंशन के पांच लाख आठ हजार रुपये गायब थे। वहीं कैशियर शाखा की एक अलमारी में रखे 60 हजार रुपयों पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी जिन्हें पुलिस की मौजूदगी में निकाल लिया गया। शहर थाना पुलिस ने चौकीदार धर्मबीर सोनी की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।