{"_id":"78acaefb8c9795db20f4bd4956529741","slug":"firing-between-two-parties-one-dead-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट विवाद को लेकर चली गोलियां, एक मरा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट विवाद को लेकर चली गोलियां, एक मरा, छह घायल
अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 05 Jan 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम कालोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर प्लॉट को लेकर हुए झगडे़ में दो गुटों के बीच गोलियां चलीं। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पीजीआई में भी दोनों पक्षों में झड़प हुई। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली। मामले को देखते हुए पीजीआई में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएफएल की विशेष टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने घटना स्थल से दो बंदूक व भारी मात्रा में खाली व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब बारह बजे गांव शिमली निवासी महेंद्र अपने साथियों के साथ कार नंबर एचआर-12जी-0510 में सवार होकर श्याम कालोनी स्थित राजेश के प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर पहुंचे।
कार्यालय में महेंद्र व राजेश के बीच प्लॉट को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्षों में फायरिंग शुरु हो गई। इस फायरिंग में राजेश, मदीना निवासी रविंद्र, श्याम कालोनी निवासी प्रवीन, आनंद, सूर्य नगर निवासी मोनू, सुनारिया निवासी राजकुमार व महेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गए।
घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मोनू की मौत हो गई। घायलों में महेंद्र व प्रवीन की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।