फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fire in building of Chandgiram Akhara in Sisai village 

नारनौंद: सिसाय के चंदगीराम अखाड़ा में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, तीन युवकों पर शक 

Tue, 25 Jan 2022 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 11:12 AM IST
सार

भारत को कुश्ती में पहचान दिलाने वाले मास्टर चंदगीराम ने सिसाय में करीब 32 साल पहले अखाड़े की नींव रखी थी। इस अखाड़े से तैयार पहलवानों ने देश में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।

विज्ञापन
fire in building of Chandgiram Akhara in Sisai village 
चंदगीराम अखाड़े में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सबसे बड़े गांव सीसाय के स्व. चंदगीराम अखाड़ा की बिल्डिंग में सोमवार रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग के कारण अखाड़े में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों को सुबह इस घटना के बारे में पता चला तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था और आग बुझ चुकी थी। अखाड़े में लाखों रुपये के कीमती मैट व खिलाड़ियों का सामान, साउंड सिस्टम भी जल गया। इस अखाड़े को विवाद के कारण बीती 20 जनवरी को प्रशासन द्वारा सील किया गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अखाड़े के कोच पहलवान सुभाष ने तीन लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का शक जताया है। सुभाष के अनुसार रंजिशन उनके अखाड़े में आग लगाकर सामान को जलाया गया है। 20 जनवरी को जब प्रशासन ने अखाड़े को सील किया था तो उस समय भी उनको सामान नहीं निकालने दिया गया था। सोमवार रात को आग वाली घटना हुई है। फिलहाल पुलिस को मामले की शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

       
भारत को कुश्ती में पहचान दिलाने वाले मास्टर चंदगीराम ने सिसाय में करीब 32 साल पहले अखाड़े की नींव रखी थी। इस अखाड़े से तैयार पहलवानों ने देश में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। वर्तमान में 20 जनवरी तक अखाड़े में लगभग 125 युवा कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे थे। अखाड़े के कोच सुभाष पहलवान ने बताया कि इस अखाड़े का निर्माण पहलवान चंदगीराम ने करवाया था। वह सीआईएसएफ से रिटायर हैं। पेंशन आने के बाद उन्होंने अपने पैसों व गांव के सहयोग से यहां खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था की थी। एक साल पहले दो-तीन शरारती किस्म के लोग अखाड़े में आने लगे थे। उन लोगों को अखाड़े से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उनके द्वारा अखाड़े का अवैध रूप से बनाने की शिकायत की गई थी जिसके बाद प्रशासन द्वारा अखाड़े को सील कर दिया गया था और बीती रात शरारती तत्वों द्वारा अखाड़े में आग लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed