{"_id":"63578907d0630b38e567caf0","slug":"fire-broke-out-in-medical-store-at-bhagat-singh-chowk-in-ratia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratia: दीपावली की रात शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratia: दीपावली की रात शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Tue, 25 Oct 2022 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 12:28 PM IST
सार
आग मेडिकल स्टोर के पिछले हिस्से में लगी थी। अगर लोगों का सहयोग नहीं मिलता तो यह आग आसपास की दुकानों में भी फैल सकती थी। मेडिकल स्टोर के मालिक कुलवंत डोडा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी। इस घटना से उनका 10 लाख से भी ज्यादा का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
आग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
रतिया के बीचों-बीच भगत सिंह चौक में दिवाली की रात को शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में आग लग गई। इससे पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। इस आग से लाखों रुपये का सामान भी राख हो गया। सोनू मेडिकल स्टोर पर लगी आग को काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मेडिकल स्टोर के मालिक कुलवंत डोडा का कहना है कि वह अपनी दुकान दीपावली की रात बंद करके घर पहुंचे। कुछ समय बाद उसके पास फोन आया कि दुकान पर आग लगी हुई है। वह दुकान पर पहुंचे और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आग मेडिकल स्टोर के पिछले हिस्से में लगी थी। अगर लोगों का सहयोग नहीं मिलता तो यह आग आसपास की दुकानों में भी फैल सकती थी। मेडिकल स्टोर के मालिक कुलवंत डोडा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी। इस घटना से उनका 10 लाख से भी ज्यादा का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन