{"_id":"4cce510d39048a3967bd072c9bcaed73","slug":"fight-in-two-groups-for-land-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर छिड़ी जंग, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को लेकर छिड़ी जंग, दो की मौत, तीन घायल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 21 Nov 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहपुर कस्बे के बहरामपुर गांव में बृहस्पतिवार को 50 गज जमीन के झगड़े में एक गुट ने पड़ोसी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वारदात के बाद से अधिकांश आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
बहरामपुर गांव में जमीन के टुकड़े को लेकर दो परिवारों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। एक गुट उस पर कमरों का निर्माण करा रहा था। इसको लेकर बृहस्पतिवार सुबह दूसरा गुट झगड़े पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
उसका कहना है कि यह भूखंड उसका है। बताते हैं कि इस गुट में शामिल लोगों ने पहले गुट के घर पर धावा बोलकर चार लोगों पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं, जिससे जीते (26), जगमिंदर (18), बिजेंद्र (36), अजय (21), कमल सिंह (50) घायल हो गए। घायल जीते व जगमिंदर ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बादशाहपुर थाना पुलिस ने घायल अजय के बयान पर सुमित, संदीप, रवि, दयाचंद, महेंद्र, दीपक ,धर्मबीर, सुल्ली, मोहित व रामफल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एक दिन पहले हुई थी पंचायत
घटना से एक दिन पहले जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए गांव के एक व्यक्ति के घर पंचायत हुई थी। इसमें गांव के मौजिज लोग शरीक हुए थे। लंबे समय तक पंचायत चलने के बावजूद इसका कोई हल नहीं निकल पाया था। अगले दिन जब नवल का परिवार निर्माण करा रहा था तो दूसरे परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। बात नहीं बनी तो हमला कर दिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
वारदात के बाद घटनास्थल पर जानकारी लेने पहुंचे घटना को अंजाम देने वाले परिवार के चार रिश्तेदारों को पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। दूसरी ओर नामजद आरोपियों में से तीन दीपक, दयाचंद एवं महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
हथियार जमा कराने के आदेश
बादशाहपुर थाना पुलिस ने बहरामपुर के सभी लाइसेंस धारी लोगों को गांव में विवाद के बाद हथियार जमा करने के आदेश दिए हैं। ऐसा तनाव को देखते हुए किया गया है।
तीन टीम बनाई गईं
डीसीपी (साउथ) राहुल शर्मा का कहना है कि वारदात में एक लाइसेंसी व दूसरे गैर लाइसेंसी हथियार के प्रयोग की बात सामने आई है। आरोपियों की तलाश में छापामारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।