फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fight in Meeting of corporation

नेता और अधिकारी निगम की बैठक में भिड़े

Sat, 07 Sep 2013 12:40 AM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
fight in Meeting of corporation
हरियाणा के रेवाड़ी की नगर परिषद की बैठक में शुक्रवार को कार्यकारी अधिकारी और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद को लेकर बवाल मच गया। करीब आधे घंटे तक कुछ पार्षद चेयरमैन की कुर्सी का घेराव करके खड़े रहे।
विज्ञापन


चेयरमैन के सामने उन्होंने कार्यकारी अधिकारी को बाहर करो के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालात बिगड़ने पर परिषद में पुलिस को बुलाना पड़ा।

बैठक में ही पार्षदों के दो गुट बन गए और सभी ने काफी शोर-शराबे के बाद पार्षद और अधिकारी के बीच हुए झगड़े को बाद में निपटाने का निर्णय लेकर बैठक की।

वीरवार को पार्षद पति और पूर्व पार्षद चेतराम सैनी व परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजयपाल यादव के बीच नक्शे को लेकर झड़प हो गई थी।

करीब एक दर्जन पार्षदों ने यह निर्णय लिया था कि 6 सितंबर को हाउस की बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा और कार्यकारी अधिकारी को बैठक में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर परिषद के हाउस की बैठक करीब सवा बारह बजे शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही पार्षद पति चेतराम और उनके अन्य पार्षद साथियों ने गत दिवस हुए झगड़े को लेकर कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजय पाल को बैठक से बाहर करने की आवाज उठानी शुरू कर दी। पार्षदों ने आरोप लगाया कि यादव का पार्षदों के प्रति रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद इतना गर्म हो गए कि उन्होंने चेयरमैन शकुंतला भांडोरिया की टेबल को बजाने लगे। वे कार्यकारी अधिकारी के साथ भी तू-तड़ाक पर उतारू हो गए।

मामला हाथापाई तक पहुंचने की नौबत आ गई। पुलिस की मौजूदगी में भी बैठक में हंगामा ही होता रहा।

बैठक में सभी पार्षद, चेयरमैन शकुंतला भांडोरिया के अलावा सचिव टीआर शर्मा, एमई अजय सिक्का, एमई अंकित वशिष्ठ और परिषद के अन्य कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित थे।

भेजा शिकायती पत्र
नगर परिषद के 31 में से 20 पार्षदों ने हरियाणा सरकार के नाम उपायुक्त को एक हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजकर कार्यकारी अधिकारी का तुरंत प्रभाव से तबादला किए जाने की मांग की है।


पार्षद अलका, संजय मलिक, गीता, पुष्पा देवी, इंदु रानी, सुचित्रा चांदना, प्र्रोमिला भार्गव, रवि यादव, विजय राव, बबीता सैनी, नगर परिषद उपप्रधान पवन बठला, प्रेमलता सैनी, विनिता पीपल, अमृत कला टिकानिया, रामअवतार छावड़ी, गुरदयाल और रमेश कुमार ने कहा कि कार्र्यकारी अधिकारी विजय पाल ने नगर परिषद को राजनीति का अखाड़ा बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed