फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   father killed own four children

बाप ने की ऐसी हैवानियत, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Sat, 17 Aug 2013 07:48 PM IST
नरवाना (जींद)/ब्यूरो
नरवाना (जींद)/ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
father killed own four children

प्रेमिका के शौक पूरे करने को पैसे बचाने के लिए पिता इतना हैवान बन गया कि उसने अपने तीन बच्चों और एक भतीजी को ही जिंदा नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने भगत सिंह कालोनी के चार बच्चों की मौत के मामले में पिता रामेश्वर को ही गिरफ्तार करके इस बात का खुलासा किया है।

पिता ने आठ अगस्त को घर के पास से बच्चों के लापता होने के बाद उनके अपहरण का केस दर्ज करवाकर शहर में सनसनी फैला दी थी।

इसके बाद पुलिस को एक के बाद एक चारों बच्चों के शव नहर से मिले। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की तो आरोपी पिता ने सच उगल दिया।

इसके साथ ही पुलिस ने दावा किया कि रामेश्वर ने पांच साल पहले भी अपनी एक प्रेमिका की नहर में धक्का देकर हत्या की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार क रके शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


कलायत ले जाकर फेंका था बच्चों को

पुलिस के मुताबिक आठ अगस्त की शाम रामेश्वर ने बेटी सलोनी (8), शिवानी (7), बेटे विकास (5) और भतीजी अमन कुमारी (4) को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और सुनसान जगहों से नहर पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनी होने के कारण वह उन्हें कलायत ले गया। वह बच्चों को अंधेरा होने तक मोटरसाइकिल पर घुमाता रहा। अंधेरा होने पर बच्चों को बड़नपुर हेड के पास ले गया और चारों बच्चों को नहर में धक्का दे दिया।

मोबाइल लोकेशन से खुली पोल

एसपी ने पत्रकारों को बताया कि पिता रामेश्वर बार-बार बयान बदल रहा था। वह अपहरण के बाद दनौदा गांव की ओर जाने की कह रहा था, जबकि उसकी मोबाइल लोकेशन कलायत की ओर थी।

कई लोगों ने यह भी बताया कि वह मोटरसाइकिल पर दो छोटे बच्चों को आगे और दो बड़ों बच्चों को पीछे बैठाए हुए था। उसके बयान के मुताबिक उसने बच्चों को घर के पास छल्ली दिलाई थी, लेकिन वह भी झूठ था।

महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया था धक्का
एसपी ने बताया कि रामेश्वर 2008 में मंडी में आढ़त की दुकान पर मुनीम था। मंडी में वाल्मिकी मोहल्ले की एक महिला सफाई का काम करने आती थी। उस महिला से रामेश्वर के अवैध संबंध थे।


एक दिन रामेश्वर को महिला की बेवफाई का पता चला तो वह महिला को नहर के पास ले गया और वहां नशीली वस्तु खिलाकर उसे नहर में धक्का दे दिया। महिला के लापता होने के बाद से मायका और ससुराल पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।

कोट

बार-बार बयान बदलने, मोबाइल की लोकेशन और बच्चों के लापता होने के बाद भी निरंतर शराब पीने से पुलिस का शक बच्चों के पिता रामेश्वर पर था। रामेश्वर ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूला है।
- बलवान सिंह राणा, एसपी, जींद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed