फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth will protest at red beacon today in protest against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में आज लालबत्ती पर प्रदर्शन करेंगे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth will protest at red beacon today in protest against Agneepath scheme
फतेहाबाद। केंद्र सरकार की सेना भर्ती की नई पॉलिसी के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से सोमवार को लालबत्ती चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा सरकार के पुतले भी फूंके जाएंगे। इस प्रदर्शन में युवाओं के संगठनों के अलावा किसान संगठन व कर्मचारी संगठन भी भाग लेंगे। हालांकि, प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि अगर किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र भोरिया का कहना है कि सोमवार को कुछ संगठनों द्वारा बंद और प्रदर्शन का आह्वान करने को लेकर फतेहाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिलेभर में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी भी असामाजिक तत्व को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा और कानून व्यवस्था व शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या जोर जबरदस्ती कर बाजार बंद करवाने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रोडवेज बसों को परिचालन सामान्य तरीके से किया जाएगा। सभी रूटों पर बसें भेजेंगे। बाकी कानून व्यवस्था को लागू करवाना प्रशासन का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed