{"_id":"63bef87638e30f272479615c","slug":"youth-who-returned-from-malaysia-found-infected-with-corona-fatehabad-news-hsr6522044188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मलेशिया से लौटा युवक मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मलेशिया से लौटा युवक मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपलिंग बंद होने से खाली पड़ा विभाग।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव ठुईयां में मलयेशिया से लौटा युवक कोरोना संक्रमित मिला है। दिल्ली एयरपोर्ट पर रैंडम जांच के दौरान युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली से रिपोर्ट फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग के पास भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट आने के बाद युवक को ट्रेस कर लिया है। जांच के दौरान युवक स्वस्थ मिला है। हालांकि उसे होमआइसोलेट किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना संक्रमित युवक के परिवार के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। अहम बात यह है कि जिले में अभी फिलहाल कोरोना का एक ही केस पॉजिटिव है। वहीं, कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग बुधवार को भी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर बंद रही। वीटीएम किट न होने के चलते छठे दिन सैंपलिंग बंद रही। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एक हजार वीटीएम का स्टॉक आ गया है। वीरवार से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपलिंग शुरू हो जाएगी।
कोरोना केस बढ़ने की आशंका, अलर्ट रहने के आदेश
कोरोना केस बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार ंको वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय द्वारा समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि जिले में अब तक 427926 कोरोना सैंपल लिए गए, जिसमें 20257 पॉजिटिव मिले। फिलहाल जिले में कोरोना का एक ही एक्टिव केस है। जिले में फ्लू क्लीनिक को एक्टिव कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोट
लोगों से अपील है कि मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करें। खांसी और बुखार होने पर कोरोना की जांच करवाएं व कोरोना वैक्सीन लगवाएं।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन