फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   youth who had love marriage committed suicide by consuming poisonous substance In Fatehabad

Fatehabad: प्रेम विवाह करने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, दो पेज का लिखा सुसाइड नोट; इन पर लगाए आरोप

Fri, 14 Jun 2024 04:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Jun 2024 04:56 PM IST
सार

प्रवीण पंजाब के नाभा में पीवीसी वॉल पैनल कंपनी में काम करता था। वीरवार को उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। कल दोपहर को वह लड़खड़ाता हुआ घर पहुंचा और आंगन में गिर गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। युवक के भाई पवन के अनुसार उसकी जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
youth who had love marriage committed suicide by consuming poisonous substance In Fatehabad
मृतक युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के भट्टू क्षेत्र के गांव ढिंगसरा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। मामले में दो पेज का सुसाइड नोट मृतक की जेब से बरामद हुआ है। युवक ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उसने अप्रैल महीने में गांव भोडियाखेड़ा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी को उसके मायका पक्ष के लोगों ने मार डाला है।

विज्ञापन


इस संबंध में उसने फतेहाबाद पुलिस को 7 जून को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी है। उधर, युवक की मौत के बाद अब उसके भाई ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर युवती के परिजनों पर उसके भाई को टॉर्चर करने के आरोप जड़े हैं। भाई ने पुलिस को भी सुनवाई नहीं करने पर आरोपी बताया और मामले में डीएसपी रैंक से जांच करवाने, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल इस मामले में युवक के भाई के बयान पर युवती के पिता सतपाल, मां शानो देवी, चाचा राजेंद्र, भाई सुनील व भोडियाखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि अनिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार गांव ढिंगसरा निवासी 24 वर्षीय प्रवीण पंजाब के नाभा में पीवीसी वॉल पैनल कंपनी में काम करता था। वीरवार को उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। कल दोपहर को वह लड़खड़ाता हुआ घर पहुंचा और आंगन में गिर गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। युवक के भाई पवन के अनुसार उसकी जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में प्रवीण ने बताया है कि उसने भोडियाखेड़ा निवासी शाइना से 26 अप्रैल को हिसार में शादी कर ली थी।

इसके बाद वह नीट की तैयारी के लिए उसे सीकर छोड़ आया और खुद अपनी नौकरी पर पंजाब लौट गया। उसकी गैरमौजूदगी में शाइना को उसका भाई सुनील, चाचा राजेंद्र अपने घर ले गए। कुछ दिनों बाद शाइना ने उसे फोन कर बताया कि उसके पापा, भाई, चाचा, मां जान से मारने की धमकी देते हैं व मारपीट करते हैं। उसकी मां ने भी उसको फोन करके बताया कि वे शाइना को सल्फास की गोली दे रहे हैं। इसके बाद उसे सोशल मीडिया से पता चला कि शाइना की मौत हो गई है।

वह वापस गांव आया और उसने डायल 112 को सूचना दी। उसे भट्टू थाना शिकायत देने को कहा गया, उसने भट्टू थाना में शिकायत दी तो उसे शहर थाना फतेहाबाद जाने को बोला गया। सुसाइड नोट के अनुसार युवक को कई घंटों तक थाने बिठाए रखा और सरपंच प्रतिनिधि को बुला लिया गया। बाद में वह घर आ गया तो युवती के पिता व सरपंच प्रतिनिधि उसके घर पर आए और पहले गलती मानी तथा बाद में उसे धमकी देकर चले गए।


आरोपी उसे बार-बार उसे फैसला करने के लिए बोलते रहे। आरोप है कि उसके परिवार को खत्म करने की धमकी देकर उससे हस्ताक्षर करवा लिए, जिसके बाद एसएचओ ने भी उसे कहा कि वह बच गया, नहीं तो उसके ऊपर दुष्कर्म का केस लगता। इसी से परेशान होकर आखिरकार उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed