फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth suspected to have died due to drug abuse

नशे के सेवन से युवक की मौत की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth suspected to have died due to drug abuse
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक हेरोइन नशा लेने का आदी था। शनिवार देर शाम को बाजार से घर लौटने पर तबीयत बिगड़ गई और नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में सदर पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

मृतक की करीब आठ माह पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक डेढ़ से दो माह से बीमार था और घर पर ही रह रहा था। शनिवार शाम को बाजार से लौटा और बाथरूम में गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ये जरूर कह रहे है कि युवक हेरोइन नशा लेने का आदी था, लेकिन शनिवार को उसने नशा लिया था या नहीं ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन

जिले में नशे के कारण जा चुकी है कई युवाओं की जान
नागरिक अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र की टीम के सर्वे के मुताबिक ही नशा लेने वाले कई युवाओं की जान जा चुकी है। नशा लेने वाले 36 युवाओं की मौत हो चुकी है। नशा मुक्ति केंद्र से उपचार लेने वाल मरीजों का फॉलोअप लिया जाता है। फॉलोअप के दौरान ये सामने आया है कि करीब 36 युवकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरोइन नशा की हो रही है सबसे ज्यादा सप्लाई
जिले में हेरोइन नशा की सबसे ज्यादा सप्लाई हो रही है। नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में आने वाले मरीजों में 80 फीसदी ऐसे मरीज होते है जो कि हेरोइन नशा ले रहे होते है। सीरिंज के द्वारा हेरोइन नशा लिया जाता है, जिससे वह एचआईवी संक्रमित भी हो रहे हैं।
कोट
मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
-रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed