फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth shot dead in Gorakhpur village of Fatehabad

Fatehabad: गांव गोरखपुर में उधार शराब मांगने पर विवाद, ठेके के सेल्समैन के साथी ने युवक की गोली मारकर हत्या की

Sat, 13 Apr 2024 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Apr 2024 11:10 AM IST
सार

फतेहाबाद के गांव गोरखपुर में उधार में शराब लेने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी बीच सेल्समैन ने साथी सन्नी ने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगने से सुनील की मौत हो गई। इसके बाद आसपास के लोग आ गए तो सन्नी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Youth shot dead in Gorakhpur village of Fatehabad
गोली लगने से युवक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव गोरखपुर के बाहर बने शराब ठेके पर शुक्रवार को उधार में शराब मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप शराब ठेके के सेल्समैन के साथी पर लगा है। वारदात के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय नितिन शुक्रवार रात को ठेके पर शराब लेने आया। उसने उधार में शराब मांगी। इस पर ठेके पर मौजूद दो सेल्समैनों ने उधार में शराब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उधार में शराब चाहिए तो ठेकेदार से बात करवानी पड़ेगी। इसी बीच विवाद बढ़ गया और दोनों ने मिलकर नितिन की पिटाई कर दी। नितिन ने अपने साथी गैंगवार से जुड़े हुए 23 वर्षीय सुनील और 17 वर्षीय गुरमीत को बुला लिया।
विज्ञापन


सुनील पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। इसी बीच सेल्समैनों ने गांव के ही अपने साथी सन्नी को मौके पर बुला लिया। जब विवाद और बढ़ गया तो सन्नी ने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। सुनील को छाती में गोली लगी जबकि नितिन व गुरमीत के पांव में लगी। छाती में गोली लगने से सुनील की मौत हो गई। इसके बाद आसपास के लोग आ गए तो सन्नी मौके से फरार हो गया। नितिन व गुरमीत का इलाज चल रहा है। बाद में शराब ठेकेदार व भूना थाना पुलिस को सूचना दी गई। भूना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद एसपी आस्था मोदी ने भी गांव गोरखपुर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव भट्टू में सरपंच प्रतिनिधि को मारी गोली, दो घायल
भूना खंड के ही गांव भट्टू में सरपंच प्रतिनिधि सुखजीत सिंह को उसके चचेरे भाई ने गोली मार दी। सरपंच प्रतिनिधि के पिता व चचेरे भाई को चोटें लगी हैं। तीनों ही घायलों को हिसार रेफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार गांव भट्टू में सुखजीत सिंह की पत्नी किरणजीत कौर और सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू की पत्नी कमलजीत कौर ने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। किरणजीत और कमलजीत कौर दोनों देवरानी-जेठानी हैं। इस चुनाव किरणजीत जीत कर सरपंच बनी थी। उसी समय से दोनों परिवार के बीच चुनावी रंजिश चल रही है।

आरोप है कि सुखदेव उर्फ बिट्टू शुक्रवार रात को गांव सनियाना से अपने घर आ रहा था। घर के आगे गली में ही सरपंच प्रतिनिधि व उसके परिवार ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। चुनावी रंजिश के मुद्दे को लेकर उन्होंने सुखदेव उर्फ बिट्टू पर हमला कर दिया, उसकी गाड़ी पर तोड़फोड़ की। आरोप है कि इसी बीच सुखदेव उर्फ बिट्टू ने अपनी पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिए। दो हवाई फायर किए गए जबकि तीसरी गोली सरपंच प्रतिनिधि 40 वर्षीय सुखजीत सिंह उर्फ सुखा को लगी।


इससे वह घायल हो गया। वहीं, सरपंच प्रतिनिधि के पिता 67 वर्षीय अवतार सिंह और चचेरे भाई 32 वर्षीय हरपाल सिंह को भी चोटें लगी है। घायलों को हिसार रेफर किया गया है। सूचना पाकर भूना थाना पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed