फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth killed in an intercity train in village Balliala

गांव बलियाला में इंटरसिटी ट्रेन से कट कर युवक ने दी जान

Sun, 18 Apr 2021 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in an intercity train in village Balliala
उपमंडल के गांव बलियाला में इंटरसिटी ट्रेन के आगे आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची जीआरपी जाखल की टीम ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर की कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय गौरव कुमार पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने बलियाला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर इंटरसिटी ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी जाखल पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता विनोद कुमार ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व उसके बड़े बेटे की मृत्यु हो गई थी जिसके चलते उसकी पुत्रवधू के परिजन उस पर व उसके बेटे गौरव पर उनकी विधवा बेटी से शादी दबाव बना रहे थे, जिसके चलते उसका बेटा कई दिनों से परेशान चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसी दबाव के चलते उसके बेटे ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

रेलवे जीआरपी अधिकारी ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि इंटरसिटी गाड़ी के आगे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जब वे मौके पर गए तो देखा कि मृतक की पहचान गई 31 वर्षीय गौरव के रूप में हुई। मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed