{"_id":"64932c8d8c724d432a077c95","slug":"youth-from-haryana-who-went-to-leh-ladakh-on-a-bike-died-due-to-suffocation-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: बाइक पर लेह लदाख घूमने गए युवक की दम घुटने से मौत, दोस्त के साथ गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: बाइक पर लेह लदाख घूमने गए युवक की दम घुटने से मौत, दोस्त के साथ गया था
Wed, 21 Jun 2023 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:31 PM IST
सार
31 वर्षीय आदित्य अपने दोस्त के साथ शनिवार को बाइक से लेह लद्दाख घूमने के लिए गया था, जानकारी के अनुसार वहां से वापसी आते समय उसकी दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक आदित्य। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर के शास्त्री बाजार निवासी आदित्य (31) की लेह लद्दाख में ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने से मौत हो गई। आदित्य का शव शुक्रवार को टोहाना पहुंचेगा। आदित्य की मौत की सूचना मिलने के बाद से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय आदित्य अपने दोस्त के साथ शनिवार को बाइक से लेह लद्दाख घूमने के लिए गया था, जहां से वापसी आते समय उसकी दम घुटने से मौत हो गई। सूचना परिजनों को मिलने के बाद आदित्य के शव को लाने के लिए परिजन लेह रवाना हुए।
विज्ञापन
आदित्य सेमसंग केयर में काम करता था और शादीशुदा था। आदित्य की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनका एक लड़का 2 साल और लड़की 3 साल की है। ऑक्सीजन कम होने के करण उसे आर्मी अस्पताल में ले गए थे। मगर वहां उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार वह पहले भी दो तीन बार लेह लदाख जा चुका था।
विज्ञापन