फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth from abroad are coming to Haryana for education and sports: Krishna Midda

युवा विदेशों से शिक्षा व खेल के लिए हरियाणा में आ रहे हैं : कृष्ण मिड्डा

Mon, 30 Mar 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth from abroad are coming to Haryana for education and sports: Krishna Midda
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। श्री राम ग्लाेबल परिसर में आयोजित उद्घोष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्डा एवं राज्य सभा सदस्य पूर्व सुभाष बराला ने बतौर शिरकत की जबकि एसडीएम आकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, डीएसपी जय भगवान, नायब तहसीलदार अनिल कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे। इस मौके पर डॉ.कृष्ण ने कहा कि हरियाणा में शिक्षा और खेलों की शिक्षा लेने के लिए देश से ही नहीं अपितु विदेशों से भी विद्यार्थी आ रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ठ आतिथि, प्रबंधक कमेटी एवं प्रिंसिपल द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सुभाष बराला ने कहा कि हमेशा अर्जुन की भांति अपने लक्ष्य पर ही अपना ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए। इस दौरान स्कूल मुख्य प्रबंधक मनदीप बराला एवं प्रबंधक अंजु बराला ने आए हुए अतिथियों का आभार जताकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के बाद गणेश वंदना, जादू जादू, म्यूजिकल बैंड, सुपर स्टार, सितारे जमीं पर, इत्ती सी हसी, मां दुर्गा, जग सुना सुना सा लगे नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया जबकि बच्चों द्वारा माता के साथ की गई नादानियां को साक्षात प्रस्तुत कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया और मां दुर्गा व अघोरी रूप ने पूरे पंडाल को भक्तिमय रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed