फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth dies in road accident at Bhuna Mor

भूना मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident at Bhuna Mor
फतेहाबाद। शहर के भूना मोड़ पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक मोटरसाइकिल पर अशोक नगर की तरफ जा रहा था, भूना मोड़ पर वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल अशोक नगर निवासी युवक अमनदीप को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अमनदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मामले में शहर पुलिस ने अशोक नगर निवासी गुरप्रीत के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। मामले के मुताबिक अशोक नगर निवासी गुरप्रीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके ताऊ का बेटा अमनदीप प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कंपनी में सामान उतरवाकर मोटरसाइकिल पर अपने घर आ रहा था। भूना मोड़ पर पीछे से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी और गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अमनदीप को नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed