फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth dies due to intoxication, case registered against medical operator

Fatehabad News: युवक की नशे से मौत, मेडिकल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to intoxication, case registered against medical operator
फतेहाबाद। शहर के गढ़ी मोहल्ला में नशे की ओवरडोज से युवक पवन की हुई मौत मामले में शहर पुलिस ने मेडिकल हाल संचालक प्रवीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये कार्रवाई पुलिस ने मृतक पवन के भाई अर्जुन सिंह की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

आरोप है कि मेडिकल संचालक ने नशे की गोलियां दी। जिसे पानी में घोलकर इंजेक्शन लगाया गया और मौत हो गई। मामले में शुक्रवार को शहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया था लेकिन आरोपी मेडिकल हॉल संचालक के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन सिंह ने बताया कि उसके भाई की मौत 7 नवंबर को नशीली गोली का इंजेक्शन लगाने से हो गई थी। भाई पवन कुमार के दो दोस्तों ने बताया कि पवन को नशे की हालत में 7 नवंबर को अस्पताल में दाखिल करवाया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। भाई के दोस्त ने बताया कि पवन ने 7 नवंबर की सुबह तहसील चौक स्थित मेडिकल हॉल से नशीली गोलियां लेकर आया था और इन्हें पानी में घोलकर इंजेक्शन लगा लिया था और वह बेहोश हो गया था। आरोप है कि मेडिकल हॉल संचालक प्रवीन कुमार द्वारा दी गई नशीली गोलियों की वजह से भाई पवन की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--नशे की ओवरडोज से पहले एक युवक की हुई थी मौत
शहर के रतिया रोड पर एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिला था। नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई थी। इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। करीब तीन साल पहले नागरिक अस्पताल के शौचालय में युवक का शव मिला था और उसके हाथ में सिरिंज लगी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed