फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth commits suicide by hanging for not fulfilling the demand of intoxicants

फतेहाबाद: नशे की तलब पूरी न होने पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन साल पहले भाई ने भी इसी वजह से दे दी थी जान

Mon, 30 May 2022 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2022 03:18 AM IST
सार

तक की माता संतोष ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि कृष्ण पिछले काफी समय से नशे का आदी था, लेकिन कुछ दिनों से उसके नशे की पूर्ति नहीं हो पा रही थी। जिस कारण वह काफी परेशान रहता था। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging for not fulfilling the demand of intoxicants
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में अरोड़ा कॉलोनी में देर रात्रि नशे की तलब पूरी न होने पर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसका फतेेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दुखद पहलू यह है कि फंदा लगाने वाले मृतक युवक का भाई भी 3 साल पहले नशा न मिलने के कारण आत्महत्या कर चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड 14 निवासी कृष्ण कुमार अपनी माता व भाई के साथ पिछले कुछ समय से वार्ड 12 में किराये के मकान में रह रहा था। मृतक की माता संतोष ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि कृष्ण पिछले काफी समय से नशे का आदी था, लेकिन कुछ दिनों से उसके नशे की पूर्ति नहीं हो पा रही थी। जिस कारण वह काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन


उसकी नशे की आदतों के कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। संतोष देवी ने बताया कि शनिवार शाम को कृष्ण घर से बाहर गया था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि अरोड़ा कॉलोनी स्थित आश्रम के साथ लगते सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट के बंद पड़े कमरों में उसके बेटे ने फांसी लगा ली है। इस पर वह मौके पर पहुंची और देखा कि उसके बेटे ने कमरे के अंदर फांसी लगाई हुई थी। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की माता संतोष के बयानों पर पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि युवक की फांसी की सूचना मिली थी, जिसके बाद मृतक की माता के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की माता का कहना है कि नशा ना मिलने के कारण उसके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

3 साल पहले भाई भी बना था नशे के कारण काल का ग्रास
मृतक कृष्ण के भाई बग्गा उर्फ बिंद्र ने बताया कि उसका एक भाई लाभ सिंह भी नशे का आदी था और करीबन 3 साल पहले नशा न मिलने के कारण उसकी भी मौत हो गई थी। बाद में उसका छोटा भाई कृष्ण भी गलत संगति में पड़ गया और नशा इत्यादि करने लगा। मृतक के भाई ने कहा कि कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट में जो दो कमरे बने हुए हैं, वहां नशेड़ी आकर नशे के इंजेक्शन लगाते हैं और कई कई घंटे तक वहां पर पड़े रहते हैं, इसलिए इन कमरों को वहां से हटवा दिया जाना चाहिए। साथ ही पुलिस को नशा बेचने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए तभी नशे पर रोकथाम हो सकती है।

नशे का आदी होने पर पत्नी ने ले लिया था तलाक
मां संतोष ने बताया कि मृतक कृष्ण का कुछ समय पहले विवाह भी हो गया था और उसकी पत्नी गर्भवती थी। कृष्ण के नशे की आदतों के कारण उसने कानूनी रूप से तलाक ले लिया था और वह अपने परिजनों के साथ चली गई थी।

सिटी थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने बढ़ते नशे और नशे के चलते युवक की मौत मामले के सवाल पर कहा कि पुलिस सूचना के आधार पर लगातार नशा सप्लायरों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। जहां भी इनपुट मिलते हैं वहां रेड की जा रही है। जहां भी नशा प्रभावित एरिया की सूचना आएगी, वहां गश्त बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed