{"_id":"618abaaffb4149330b4dfad4","slug":"youth-attacked-and-killed-with-knives-on-bighad-road-fatehabad-news-hsr6164570110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: अंडे खाने को लेकर हुआ था विवाद, बीघड़ रोड पर युवक को चाकुओं से हमला कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: अंडे खाने को लेकर हुआ था विवाद, बीघड़ रोड पर युवक को चाकुओं से हमला कर मार डाला
Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
सार
फतेहाबाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। उसकी बीघड़ रोड पर चाकुओं से गोदकर जान ले ली गई। आरोपियों से युवक का अंडे खाने को लेकर दो दिन पहले विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश में उसकी हत्या की गई। मृतक एक निजी स्कूल में 10वीं का छात्र था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शव देखने के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर पायनियर स्कूल के पास हंस कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक सुखदेव की चाकुओं से 10 से ज्यादा बार हमला कर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले अंडे खाने के दौरान कॉलोनी के ही युवकों के साथ हुआ विवाद हत्या का कारण बताया जा रहा है। हत्या की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा और सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पानीपत: रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने पूर्व मंगेतर के दूल्हे को चाकू मारे, दोस्तों को पीटा
विज्ञापन
10वीं कक्षा का छात्र था मृतक
शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले के मुताबिक रामनिवास ने बताया कि उसका भाई सुखदेव निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था, लेकिन कोरोना के चलते स्कूल बंद हो गए और उसके बाद वह स्कूल नहीं गया। वह फिलहाल घर पर रह रहा था। मंगलवार शाम को करीब साढ़े 6 बजे उसे बाजार से सामान लाने के लिए कहा तो वह यह कर घर से चला गया कि उसे मोटरसाइकिल चलानी नहीं आती है। करीब 15 मिनट बाद पुलिस अधिकारियों का फोन आया कि सुखदेव पर चाकुओं से हमला हुआ है और उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
रामनिवास ने आरोप लगाया कि सुखदेव का दो दिन पहले कॉलोनी के ही पाली नाम के युवक के साथ अंडे की रेहड़ी पर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी पाली और उसके साथियों ने चाकुओं से हमला किया था। शक है कि मंगलवार शाम को भी पाली और उसके साथी दो दिन पहले हुए विवाद की रंजिश के चलते अपहरण करके ले गए और बीघड़ रोड पर स्कूल के पास ले जाकर चाकू से हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें-खुशी: विरेंद्र पहलवान को पद्मश्री मिलते ही सासरौली में मना जश्न, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखा चुके हैं दम
10 से ज्यादा बार मारे गए चाकू
सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र ने बताया कि मृतक सुखदेव के शरीर पर 10 से ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं। सुखदेव के पेट, छाती, पैर पर चाकू से हमले के निशान हैं। वहीं, इस मामले में बीघड़ रोड पर मौजूद लोग कुछ भी बोलने को भी तैयार नहीं हैं।
परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
सुखदेव की मौत की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे और शव दिखाने की मांग की। मौके पर मौजूद बस स्टैंड चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि शव थाना प्रभारी के आने के बाद दिखाया जाएगा। इसके चलते परिजनों ने हंगामा कर दिया। करीब 10 मिनट बाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे और फिर शव दिखाया गया।
ये भी पढ़ें-विधायक की फिसली जुबान: सीएम के सामने जनता से बोले- टैक्स लगने से पहले जितनी ताली बजा सकते हो बजाओ...
बीघड़ रोड पर युवक की हत्या की गई है। पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी