फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested for stealing paddy from field, two absconding

Fatehabad News: खेत से धान चोरी करते एक युवक को पकड़ा, दो फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for stealing paddy from field, two absconding
फतेहाबाद। गांव फुलां में लगातार धान चोरी होने पर किसान ने जब खेत में रखवाली की तो वहां पर तीन युवक चोरी करने पहुंच गए। किसान ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो फरार हो गए। इस मामले में फतेहाबाद सदर पुलिस ने गांव फुलां निवासी किसान अश्वनी कुमार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किसान अश्वनी कुुमार ने बताया कि उसने अपने खेत में 500 क्विंटल धान खुले में रखा हुआ था और उसे तिरपाल से ढका हुआ था। जब भी वह खेत जाता है तो धान की ढेरी के एक साइड से तिरपाल उठा हुआ मिलता है। 11 जनवरी की रात को वह धान की रखवाली को लेकर खेत में बैठा हुआ था। रात को तीन युवक आए और धान की ढेरी सेे एक प्लास्टिक के कट्टे में धान भरने लगे। उसने उनको ललकारा और एक युवक गुरमुख निवासी ढाणी रूड़ीवाली को पकड़ लिया। उसके दो अन्य साथियों परमजीत उर्फ पम्मा व गुरमीत ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसके पास लाइसेंसी बंदूक देखकर दोनों आरोपी फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुरमुख को हिरासत में ले लिया तथा अन्य लोगों की तलाश आरंभ कर दी है। मामले की जांच कर रहे ईएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि एक आरोपी केे इस मामले में काबू किया गया है, दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed