फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man murdered in old rivalry in Piruram Colony

पीरूराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

Wed, 05 May 2021 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered in old rivalry in Piruram Colony
शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित पीरू राम कॉलोनी में मंगलवार देर रात करीब 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की दो वजह बताई जा रही हैं। एक वजह ये है कि दोनों पक्षों के बीच में पुरानी रंजिश थी। दूसरी वजह एक लड़की से मृतक का प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक विनोद कुमार उर्फ बगलोल की मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों के बीच अभी स्थिति तनावपूर्ण है। इसलिए पुलिस लगातार घटना स्थल के आसपास गश्त कर रही है। वहीं आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें विनोद कुमार उर्फ मजनू, पवन उर्फ ब्लैकिया, अशोक उर्फ शोकी, तरसेम उर्फ बच्ची व कालू शामिल हैं। इनके अलावा चार-पांच अन्य युवक उनके साथी बताए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 17 निवासी सरोज रानी ने बताया कि उसका बेटा विनोद कुमार उर्फ बगलोल मंगलवार देर रात को पीरूराम कॉलोनी में किसी काम से गया था। वहां पर आरोपी विनोद कुमार उर्फ मजनू, पवन उर्फ ब्लैकिया, अशोक उर्फ शोकी, तरसेम उर्फ बच्ची, कालू व उसके चार पांच अन्य साथियों ने उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। सरोज ने बताया कि उसके बेटे का एक लड़की से साथ प्रेम संबंध था। वह लड़की मुख्य आरोपी मजनू की रिश्ते में बहन लगती है। उनके बीच की नजदीकियों से आरोपी मजनू नाराज था। इसके अलावा दोनों के बीच पहले से भी रंजिश थी। इसलिए उसके बेटे विनोद पर हमला कर दिया। रात को उन्हें सूचना मिली तो वह अपने परिवारजनों के साथ तुरंत पीरू राम बस्ती में पहुंची और घायल विनोद कुमार को रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रात को अस्पताल पहुंची पुलिस
हत्या की सूचना मिलते ही देर रात को ही रतिया सिटी थाना अध्यक्ष जय भगवान अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतक विनोद की मां सरोज के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बनी टकराव की आशंका
विनोद कुमार की हत्या होने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में उसके साथी व परिजन भी रात को ही अस्पताल में पहुंच गए। किसी झगड़े की आशंका को देखते हुए अस्पताल के गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस से जानकारी मिली है कि मृतक युवक के खिलाफ भी रतिया थाने में लड़ाई-झगड़े तथा मारपीट के कई मामले दर्ज थे। हालांकि अस्पताल में स्थिति संभाल ली गई। बुधवार दोपहर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हत्या की दो वजहें सामने आई हैं : एसएचओ
रतिया सिटी थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि मृतक विनोद कुमार उर्फ बगलोल की मां सरोज के बयानों पर पांच नामजद व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुरानी रंजिश तथा मृतक की उसी बस्ती की एक युवती के साथ प्रेमप्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस दोनों ही वजहों को देखते हुए जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed