फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man hanged himself near Balliala head

बलियाला हेड के पास युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself near Balliala head
टोहाना। बलियाला हेड से लाइन पार करके गांव बलियाला की तरफ नहर की पटरी के किनारे एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक कैथल जिले के गांव बालू का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते सदर टोहाना पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना टोहाना के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बालू निवासी 26 वर्षीय बिक्का दो दिन पहले ही गांव बलियाला में अपनी बहन से मिलने के लिए आया था। उसके बाद वह वापस अपने घर चला गया था, मगर मंगलवार शाम को दोबारा बलियाला आ गया। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बिक्का मानसिक रूप से बीमार था। इस कारण पिछले तीन-चार साल से घर से बाहर ही रहता था। इसी परेशानी के चलते सुबह बिक्का ने बलियाला हेड से कुछ ही दूरी पर फंदा लगा लिया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बिक्का के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के सामने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सदर थाना टोहाना के प्रभारी शादीराम ने बताया कि परिजनों द्वारा इस संबंध में कोई शिकायत नहीं देने पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed