{"_id":"66f9cc840ca2d2a7190fd134","slug":"young-man-dies-in-bus-accident-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-123070-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव बहबलपुर के पास बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव बहबलपुर के पास बस की टक्कर से युवक की मौत
Mon, 30 Sep 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बहबलपुर के पास रोडवेज बस के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार जिले के साथ लगती पंजाब सीमा के गांव आलहुपुर निवासी अमृतपाल अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान फतेहाबाद डिपो की बस गांव हांसपुर से फतेहाबाद आ रही थी। गांव बहबलपुर के पास बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। इस घटना में अमृतपाल की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन