{"_id":"66479ff94bc69891bb0ceec4","slug":"young-man-caught-with-banned-pills-near-old-rest-house-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116903-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुराना रेस्ट हाउस के पास से युवक को प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुराना रेस्ट हाउस के पास से युवक को प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़ा
Fri, 17 May 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने शहर के पुराना रेस्ट हाउस के पास से एक युवक को प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक के पास से 50 पत्तों में 500 गोलियां बरामद की हैं।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पुराना बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। जब यह टीम पुराना रेस्ट हाउस के पास पहुंची तो एक युवक हाथ में लिफाफा लेकर पैदल आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर वह वापस मुड़ने लगा। शक के आधार पर टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी बताया। टीम को उसके पास दो प्रकार की प्रतिबंधित गोलियों के 50 पत्ते मिले। इनमें टीम को 20 पत्तों में 200 गोलियां और 30 पत्तों में 300 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने पता लगाएगी कि प्रतिबंधित गोलियां कहां से मंगाकर कहां बेची जानी थी।
डॉक्टर की पर्ची के बिना बेची जा रहीं प्रतिबंधित गोलियां
फतेहाबाद। नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए आ रहे मरीजों की काउंसलिंग में पता चला कि हेरोइन के साथ अब मेडिकल नशा भी बढ़ रहा है। कई दुकानों पर डॉक्टर की पर्ची के बिना प्रतिबंधित गोलियां बेची जा रहीं हैं। ऐसे में नशा करने वाले युवकों को आसानी से मेडिकल नशा मिल रहा है।