फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Yellow strip will be drawn on the road in the city, 11 lakh will be spent

शहर में सड़क पर खींची जाएगी पीली पट्टी, 11 लाख होगा खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Yellow strip will be drawn on the road in the city, 11 lakh will be spent
फतेहाबाद का थाना रोड जहां पर पीली पट्टी खींची जाएगी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर की मुख्य सड़कों पर जल्द अब पीली पट्टी खींचने का काम शुरू हो जाएगा। पीली पट्टी से बाहर अगर वाहन खड़ा मिला तो कार्रवाई होगी। नगर परिषद ने पीली पट्टी के काम को लेकर टेंडर जारी कर दिया है। करीब 11 लाख 35 हजार रुपये इस पर खर्च होगा। 21 दिसंबर को ये टेंडर खोला जाएगा। इसके अलावा नप ने सीएम घोषणा में पास हुए 5 करोड़ के कार्यों में से 9 कामों के टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

धर्मशालाओं में विकास कार्य व शहर की गालियों में निर्माण को लेकर नप ने टेंडर जारी किए है। खेमा खाती रोड निर्माण, हरमिंद्र सिंह कॉलोनी की गालियों के निर्माण को लेकर टेंडर जारी हुए है। ये टेंडर 28 दिसंबर को खुलेंगे। हालांकि अभी 50 लाख से ज्यादा के लागत के कार्यों के नप ने टेंडर नहीं लगाए हैं। इसमें ऑटो मार्केट की सड़कों का निर्माण, मॉडल टाउन की सड़कों का निर्माण व ग्रीन बेल्ट के सुंदरीकरण के काम शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने ये लगाए टेंडर
कार्य लागत
खेमाखाती रोड निर्माण 30.50 लाख
मातूराम कॉलोनी में गली निर्माण 35.71 लाख
रतिया रोड से प्रोफेसर कॉलोनी गली निर्माण 39.62 लाख
भट्टू रोड से शिवनगर (हरविंद्र सिंह कॉलोनी) 39.29 लाख
सड़क निर्माण माजरा रोड से चिल्ली 45.80 लाख
निर्माण गुरू जम्मेश्वर चौपाल 14.31 लाख
निर्माण कार्य गीता धर्मशाला 10 लाख
निर्माण कार्य योग आश्रम 5 लाख
निर्माण कार्य पंचनंद सेवा ट्रस्ट 23.18 लाख
शहर में पीली पट्टी 11.35 लाख
व्यापारियों ने ट्रैफिक पुलिस से की थी पीली पट्टी लगवाने की मांग
व्यापारियों के अलग-अलग संगठनों की पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में व्यापारियों ने ट्रैफिक पुलिस से पीली पट्टी खिंचवाने की मांग की थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद के पास प्रस्ताव भेजा था। इसको लेकर नप ने एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाया है। पीली पट्टी खिंचवाने का टेंडर 21 दिसंबर को खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों की सफाई और मरम्मत का टेंडर खुला, अलॉटमेंट रुकी
नगर परिषद ने शहर के शौचालयों की सफाई और मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया था। इस टेंडर के लिए 10 फर्में आईं थी। नप ने दस्तावेजों की जांच के बाद टेंडर खोला। ये टेंडर सिरसा भोले शंकर कोआपरेटिव सोसायटी को जारी हुआ है, हालांकि अभी तक नप ने अलॉटमेंट नहीं की है। शहर में 17 शौचालय और 15 यूरिन प्वाइंट हैं।

कोट
शहर में मुख्य सड़कों पर पीली पट्टी खिंचवाने के लिए टेंडर लगाया गया है। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों के भी टेंडर लगा दिए गए हैं। शहर में जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। ठंड खत्म होने के बाद ऑटो मार्केट और मॉडल टाउन में सड़क निर्माण के भी टेंडर लगाए जाएंगे।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed