फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   XEN was appointed but no monitoring committee was formed, house meeting tomorrow, uproar expected

Fatehabad News: एक्सईएन की हुई नियुक्ति न बनी मॉनिटरिंग कमेटी, कल हाउस बैठक, हंगामे के आसार

Mon, 19 May 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
XEN was appointed but no monitoring committee was formed, house meeting tomorrow, uproar expected
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में सफाई न होने को लेकर अशोक नगर के पार्षद और स्थानीय लोग एसआई क
फतेहाबाद। नगर परिषद में शहर के विकास कार्यों को लेकर बुधवार को हाउस की बैठक होने जा रही है। इसमें में हंगामे के आसार हैं। बैठक नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे होगी। बैठक में पिछले मुद्दों को लेकर समीक्षा होगी। समीक्षा के दौरान पार्षद हंगामा कर सकते है। वजह ये है कि नगर परिषद में न तो कार्यकारी अभियंता की नियुक्ति हुई है और न ही निगरानी के लिए मॉनिटरिंग कमेटी बन पाई है।
विज्ञापन

नगर निकाय ने कार्यकारी अभियंता की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे लेकिन कार्यभार नहीं संभाला है। इस वजह ये वार्डों में होने वाले विकास कार्य रुके हुए हैं। शहर में 11 करोड़ से 57 कार्य शुरू होने थे, जो कि शुरू नहीं हो पाए हैं। हालांकि नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची का कहना है कि निगरानी के लिए दो कमेटियों की बुधवार को घोषणा कर दी जाएगी। जिसमें पार्कों के रख-रखाव और कंस्ट्रक्शन निगरानी कमेटी शामिल है।
विज्ञापन

पार्षदों के घर पहुंचीं लाइटें, वार्डों में नहीं लगीं
नगर परिषद की हाउस बैठक पिछले साल नवंबर माह में हुई थी, इसके बाद मार्च माह में बजट को लेकर बैठक रखी गई। लेकिन विकास कार्य न होने और हाउस बैठक न बुलाए जाने को लेकर पार्षदों ने बहिष्कार किया था। इसके चलते 26 मार्च को हाउस बैठक रखी गई। इस बैठक में पार्षदों ने विकास कार्य न होने को लेकर मुद्दा उठाया था। पार्षदों ने यहां तक कहा था कि एक हजार से ज्यादा लाइटें आई हुई हैं लेकिन लगवाई नहीं गई हैं। नगर परिषद अधिकारियों ने लाइटें पार्षदों के घरों में पहुंचा दी लेकिन अभी तक लग नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउस बैठक में इस्तीफा देने की दी थी चेतावनी
हाउस की 26 मार्च को हुई बैठक में पार्षदों ने विकास कार्य न होने के चलते इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। बैठक में पार्षद राजकुमार, चंद्रभान वधवा समेत कई पार्षदों ने यहां तक कहा था कि पहली बार ऐसा हाउस देखा जिसके काम नहीं हो रहे हैं। विकास कार्य न होने से जनता को जवाब दे पाना मुश्किल हो रहा है। पार्षदों को मिलकर इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्षदों ने कई-कई बार इस्तीफा-इस्तीफा बोला था लेकिन लिखने को कोई तैयार नहीं हुआ था।

ग्रीन बेल्ट की सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
ग्रीन बेल्ट एचएसवीपी सेक्टर तीन में सद्भावना अस्पताल के सामने निर्मित पब्लिक पार्क की उचित देखभाल न होने के चलते पार्क की हालत बदहाल है। ग्रीन बेल्ट स्थित पार्क को संवारने, देखभाल करने व रखरखाव रखने का नगर परिषद फतेहाबाद ने ठेका दे रखा है। इस पार्क का बिल्कुल रख रखाव नहीं हो रहा। नागरिक अधिकार मंच फतेहाबाद के संयोजक राजीव सेतिया, सह संयोजक दुष्यंत शर्मा तथा पूर्व संयोजक पार्षद मोहनलाल नारंग तथा सदस्य पवन शर्मा, केदार जांगड़ा, राजेंद्र मलिक, सुभाष सैनी, हरबंस लाल, गुरदीप सिंह, पार्क में सुबह शहर टहलने वाले नागरिक गुरदीप सिंह, शेर सिंह, राजेश कुमार, अनिल खनेजा मनोज गोयल, प्रवेश शर्मा, सुनील बिश्नोई, रवि वर्मा, मोहन सैनी आदि ने कहा कि इस पार्क की कोई सुध नहीं ले रहा। जबकि नगर परिषद एजेंसी को भुगतान कर रहा है।

तीन वार्डों में कचरा उठान के लिए एक ही गाड़ी
शहर के अशोक नगर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने को लेकर पार्षद व स्थानीय लोग अधिकारियों से मिले। पार्षद सुभाष व प्रतिनिधि पंछीराम ने बताया कि तीन वार्डों में एक ही गाड़ी कचरा उठान के लिए आती है, इसके चलते उठान नहीं हो रहा है। यहां तक सफाई भी नहीं हो रही है। पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद अधिकारियों ने डोर टू डोर कचरा उठान का रूट सही नहीं बनाया है।


नगर परिषद में हाउस की बैठक बुधवार को होगी। इस बैठक में पार्षदों से शहर के विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव लिए जाएंगे। सरकार से भी नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता की नियुक्ति की मांग की जाएगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed