फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers staged a sit-in protest in support of their demands

Fatehabad News: मजदूरों ने मांगों के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Workers staged a sit-in protest in support of their demands
रतिया धरने पर बैठे मजदूर जानकारी देते हुए :स्वयं
रतिया। मार्किट कमेटी में हरियाणा मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों की मांगों को लेकर अनाज मंडी के पल्लेदारों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष राजा ने की। धरने को समर्थन दे रहे इंकलाबी नौजवान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी ने कहा कि मजदूरों का मांगों के समर्थन में मार्केट कमेटी करने में धरना लगातार जारी है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से मजदूरों की समस्याओं के प्रति अब तक कोई ठोस रुचि नहीं दिखाई गई है, जिससे मजदूरों में भारी नाराजगी है। शनिवार को यूनियन प्रतिनिधियों की सचिव से मुलाकात हुई। इसमें सचिव ने मजदूरों के कार्ड बनाए जाने के लिए फॉर्म जारी किया। इस फॉर्म के माध्यम से अब सभी मजदूर अपने पहचान कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि रविवार को अनाज मंडी रतिया में मजदूरों की एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति और आंदोलन के आगामी चरणों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर बाबू सिंह, विनोद, छिंदा सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed