फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers should make meaningful the slogan of BJP won the booth in the election - won the election: Karna

चुनाव में भाजपा के बूथ जीता-चुनाव जीता के नारे को सार्थक बनाएं कार्यकर्ता : कर्ण

Sat, 17 Aug 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Workers should make meaningful the slogan of BJP won the booth in the election - won the election: Karna
भाजपा जिला कार्यालय में बैठक लेते पूर्व मंत्री एवं बीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्ण देव कंबोज
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं भाजपा बीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्ण देव कंबोज मुख्य वक्ता रहे। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पंचकूला जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्ण देव कंबोज ने कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब कार्यकर्ताओं को धरातल पर रहकर हर मोर्चे को संभालना होगा। चुनाव का यह एक महीना खूब मेहनत करें। जन जन तक भाजपा का जोरदार प्रचार करें तथा पक्ष में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ जीता-चुनाव जीता के नारे को सार्थक बनाएं। जनता को भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में बताएं तथा भाजपा सरकार की 10 साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दें। इस दौरान जिला महामंत्री अशोक जाखड़, महेश शर्मा, जगदीश शर्मा, विधानसभा संयोजक सविता टुटेजा, विधानसभा प्रभारी इंद्राज मोगा, शम्मी ढींगड़ा, संदीप नेहरा, सुमित गोदारा, सुभाष सिवाच, विक्रम शर्मा, राजेंद्र प्रजापति सहित फतेहाबाद विधानसभा के प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता, सभी मोर्चों व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed