{"_id":"682cc7c074b9e5613b079d01","slug":"work-on-putting-yellow-stripes-on-roads-has-started-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-134155-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़कों पर पीली पट्टी लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़कों पर पीली पट्टी लगाने का काम शुरू
Tue, 20 May 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
पीली पीट्टी खींचते कर्मी।
फतेहाबाद। मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने बाजार की सड़कों पर पीली पट्टी बनवाने का काम शुरू करवाया है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य तेजी से चल रहा है।
पीली पट्टी बनने से बाजार में वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यह पीली पट्टी सड़क के दोनों किनारों पर एक निश्चित दूरी पर खींची जा रही है, जिससे वाहनों के पार्किंग के लिए एक सीमा निर्धारित हो जाएगी। इसके साथ ही, दुकानदारों को भी इस पट्टी के भीतर ही अपना सामान रखने के लिए निर्देशित किया जाएगा, जिससे सड़कों पर अतिक्रमण नहीं हो सकेगा।
-- --
करीब दो साल पहले भी खींची गई थी पीली पट्टी
- फतेहाबाद शहर में करीब दो साल पहले भी नगर परिषद ने पीली पट्टी खिंचवाई गई थी। उस समय जब पूरे शहर में पीली पट्टी खिंची जा रही थी, तब मानसून का मौसम था। जिस कारण पीली पट्टी खराब हो गई थी। अब फिर से नगर परिषद की ओर से पूरे शहर में पीली पट्टी बनवाने का काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
-- --
करीब 20 लाख रुपये की लागत से पूरे शहर में पीली पट्टी बनाने का काम शुरू करवाया गया है। इस बार पीली पट्टी थर्मो प्लास्टिक पेंट से बनाई जा रही है, जो बरसात के दिनों में खराब नहीं होगी।
- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद, फतेहाबाद।