{"_id":"65efe02f9523f5586200c34a","slug":"work-of-pressing-bore-and-pipeline-started-in-village-thuiyan-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-114127-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव ठूईंयां में बोर और पाइप लाइन दबाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव ठूईंयां में बोर और पाइप लाइन दबाने का काम शुरू
Tue, 12 Mar 2024 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू क्षेत्र में सेम की समस्या सुलझाने के लिए 70 दिनों तक चले भूमि सुधार आंदोलन का असर होने लगा है। इसके तहत बोर और पाइप लाइन दबाने का काम शुरू किया गया है। किसान नेता कमल बिसला ने सोमवार को गांव ठुईयां में नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया।
जिले में सेम की समस्या सुलझाने के लिए किसानों ने कमल बिसला के नेतृत्व में भट्टू उप तहसील कार्यालय में 70 दिनों तक भूमि सुधार आंदोलन किया था। इस कार्य के शुरू होने से किसानों में खुशी का माहौल है। किसान नेता कमल ने कहा कि गांव ठुईयां से यह काम शुरू हुआ है। एक दो दिनों में इलाके के सभी 10 गांवों में काम शुरू हो जाएगा।
यह किसानों की बड़ी जीत है। किसानों का संघर्ष रंग लाया है। दस गांवों के बोर और पाइप लाइन बिछाने का कार्यादेश जारी हो चुका है। इन 10 गांवों के लिए 32 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ है। अन्य गांवों में अगस्त, सितंबर में यह प्रोजेक्ट लगेगा। कई एजेंसियों को टेंडर दिया गया है, ताकि काम जल्दी पूरा हो। इस दौरान गांव के सरपंच सुरेश मल्हान, गोशाला प्रधान ओमप्रकाश मल्हान, कृष्ण कसवां, कुलविंद्र बैनीवाल, मुकेश बैनीवाल, सुमेर नंबरदार, ओमप्रकाश कसवां, मोहरसिंह कसवां, संदीप बैनीवाल, नरेश ज्याणी आदि मौजूद रहे।