फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work of beautification of Chilli from 2 october

दो अक्तूबर से शुरू होगा चिल्ली के सुंदरीकरण का काम, 25 अगस्त को सलाहकार एजेंसी करेगी दौरा

Fri, 21 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Work of beautification of Chilli from 2 october
पुराने समय में इस प्रकार थी चिल्ली की बनावट । - फोटो : Fatehabad
शहरवासियों की एक बहु प्रतीक्षित मांग के पूरा होने का समय नजदीक आता दिख रहा है। जिला प्रशासन चिल्ली झील के सुंदरीकरण का कार्य टेंडर प्रक्रिया के नियमानुसार पूरे होने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्तूबर को काम शुरू करेगा। इसके लिए डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने शुक्रवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर टेंडर प्रक्रिया सहित दूसरे काम तय समय में निपटाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीआरओ राजेश कुमार ख्यालिया, कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला, एसडीओ आशीष गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

झील के पानी निकासी व ट्रीटमेंट प्लांट पर खर्च होंगे 8.42 करोड़
चिल्ली झील के पानी निकासी और ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य जन स्वास्थ्य विभाग करेगा, जिस पर 8 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को चिल्ली झील के सौंदर्यकरण के लिए कंसलटेंट एजेंसी संबंधित क्षेत्र का दौरा भी करेगी और सुंदरीकरण में किन-किन चीजों को रखा जाना है और यहां के मौसम अनुसार किस प्रकार के पेड़ पौधे लगाए जा सकते हैं, उसके लिए अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

झील की चारदीवारी व सुंदरीकरण पर आएगी साढ़े 4 करोड़ की लागत
उपायुक्त ने बताया कि चिल्ली झील की चारदीवारी बनाने और सुंदरीकरण पर भी साढ़े 4 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। चिल्ली झील से गाद निकालने और चाहर दिवारी बनाने का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा करवाया जाएगा, जिसका टेंडर आगामी 15 सितंबर को पूरा होने की प्रक्रिया रखी गई है। प्रक्रिया पूरी होने उपरांत कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिल्ली झील से 20 इंची पाइप के द्वारा 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित अयाल्की रंगोई नाला में पानी की निकासी की जाएगी। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है जो 12 सितंबर को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed