{"_id":"69adb7e66df4816cc70ca9d5","slug":"women-donated-blood-and-gave-the-message-of-social-service-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149781-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिलाओं ने रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिलाओं ने रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश
Sun, 08 Mar 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आयोजित शिविर में मौजूद महिलाएं व मुख्य अतिथि स्त्रोत स्वास्थ
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में खुशी एक उम्मीद संस्था ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें 20 महिलाओं ने भी भागीदारी दिखाते हुए रक्तदान किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, आईएमए प्रधान डॉ. अंजना दाबड़ा और उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी ने समाज में अहम भूमिका निभाने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान और समाजसेवा के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला प्रतिभागियों सहित अन्य नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. तरुण, खुशी एक उम्मीद संस्था से गोपाल बंसल, नवीन बिंदल, प्रमोद खोटड़ भी मौजूद रहे।
-
रक्त जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। कई लोगों में ये भ्रम होता है कि रक्त से शरीर में कमजोरी आ जाएगी, जबकि ऐसा नहीं होता है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। मैंने रक्तदान किया तो खुद को भी गर्व महसूस हुआ है।
विज्ञापन
- आशा वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर, नागरिक अस्पताल
-
मैंने चौथी बार रक्तदान किया है। मैं जब अक्सर सुनती थी कि किसी ने 50वीं बार तो किसी ने 40वीं बार रक्तदान किया। इससे मेरे अंदर भी एक जागरूकता आई और इसके बाद से मैं भी रक्तदान कर रही हूं।
-अंजूरानी, रक्तदाता
-
मैंने नागरिक अस्पताल में रक्तदान किया है। अक्सर महिलाएं रक्तदान करने से पीछे हटती हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। सभी को रक्तदान करना चाहिए।
-अंजू रानी, स्वास्थ्यकर्मी एवं रक्तदाता