फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women arrived to solve the drinking water problem

Fatehabad News: पेयजल समस्या के समाधान के लिए शिविर में पहुंचीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Women arrived to solve the drinking water problem
पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय के बाहर खड़ी महिलाएं। संवाद
फतेहाबाद। गांव ढाणी छतरियां में पेयजल समस्या के समाधान के लिए वीरवार को गांव ढाणी छतरियां की महिलाएं लघु सचिवालय पहुंचीं। महिलाओं ने अधिकारियों पर काम न करने और केवल कोरे आश्वासन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पिछले तीन माह से गांव ढाणी छतरियां में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। महिलाओं ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर में समस्या लेकर अधिकारियों के पास पहुंचीं।
विज्ञापन

ग्रामीण महिला संतोष देवी ने बताया गांव में करीब 60 घरों में पीने के पानी की समस्या है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। महिलाओं को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। हमारा आधा दिन पानी लाने में ही निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। हमने कई बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वे सिर्फ आश्वासन देते हैं कि समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन कोई काम नहीं होता।
वहीं महिलाओं का कहना था कि उनके गांव में पानी की समस्या को लेकर को करीब 300 फुट तक पाइप लाइन डाली जानी है, उसके लिए खोदाई तीन माह पहले ही की जा चुकी है, लेकिन पाइप नहीं डाली जा रही।


गांव में एक गली में पीने के पानी की समस्या है, जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम किया जाना है। अधिकारियों को बोल दिया गया है, दो से तीन दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।

- अनिल कुमार, बीडीपीओ फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed