फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   women arrest with drug

725 ग्राम अफीम के साथ महिला काबू

Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
women arrest with drug
अफीम के साथ पकड़ी गई महिला पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव एमपी रोही में सदर पुलिस ने छापा मारकर एक महिला को 725 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। महिला घर से अफीम की सप्लाई देने के लिए जा रही थी, पुलिस ने दबिश देकर मौके पर पकड़ा लिया। पकड़ी गई आरोपी महिला गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी सोमा देवी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि टीम गांव धांगड़ में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि गांव एमपी रोही में महिला अफीम और चूरापोस्त की तस्करी करती है और सप्लाई देने के लिए जा रही है। सूचना के आधार पर टीम गांव एमपी रोही पहुंची, इस दौरान महिला घर से बाहर निकली और पुलिस टीम को देखकर मुड़ गई। पुलिस ने आशंका के आधार पर महिला को पकड़ लिया। जांच करने पर महिला के पास से 725 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में बोली महिला, बेटा गुजरात से लाता था नशा
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका बेटा ट्रक चलाता है और वह गुजरात की तरफ जाता है। वापस में वह गुजरात से अफीम लेकर आता है। इसके बाद वह इस अफीम को बेच देती थी। सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बेटे को पकड़ने क लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed