फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   women arrest in honeytraip case

पुलिसकर्मी को हनीट्रैप में फंसाकर एंठे ढाई लाख और फ्रिज, 50 हजार रुपये लेते महिला काबू

Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
women arrest in honeytraip case
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाकर ढाई लाख रुपये और फ्रिज ऐंठने का मामला सामने आया है। रविवार को शहर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी महिला को पुलिसकर्मी से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ काबू कर लिया। महिला से दो ब्लैंक चेक भी बरामद किए हैं, जो कि महिला ने ब्लैकमेल करके लिए थे।
विज्ञापन

शहर पुलिस ने पुलिसकर्मी सुभाष की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के मुताबिक शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लाइन में ड्राइवर के पद पर तैनात सुभाष ने शिकायत देकर बताया कि कोर्ट परिसर में उसकी मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक के साथ हुई थी। उसके साथ बात होने लगी और इसके बाद दोनों के बीच संबंध हो गए। आरोपी महिलाने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि उसे रुपये दे दे नहीं तो वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा देगी। इसको लेकर महिला ने उससे चार चेक ले लिए। दो चेक से एक-एक लाख रुपये की राशि निकलवा ली। इसके अलावा महिला ने फ्रिज भी ले लिया। अब महिला ने दोबारा रुपये मांगने शुरू कर दिए और ब्लैंक चेक से राशि निकलवाने की धमकी दी। महिला ने उससे एक लाख रुपये मांगे। शनिवार को उससे 50 हजार रुपये लिए। रविवार को रतिया रोड पर महिला को 50 हजार रुपये लेने के लिए बुलाया गया। शहर पुलिस ने छापा मारकर महिला को मौके पर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने महिला से मौके पर 50 हजार रुपये, शनिवार को लिए गए 50 हजार रुपये तथा दो ब्लैंक चेक बरामद कर लिए।
विज्ञापन

दुष्कर्म का करवा रखा है मामला दर्ज
महिला ने पहले एक व्यक्ति के खिलाफ सदर थाने में दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवा रखा है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ भी विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की जा रही है
पुलिसकर्मी को एक महिला हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही थी। करीब ढाई लाख रुपये पहले ले चुकी है, सूचना मिलने पर महिला को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed