{"_id":"6650d51880c5b7f9a1001312","slug":"woman-strangled-and-snatched-gold-earrings-in-aharwan-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-117173-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अहरवां में महिला का गला दबाकर छीनी सोने के बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अहरवां में महिला का गला दबाकर छीनी सोने के बालियां
Fri, 24 May 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। मोटरसाइकिल से गांव अहरवां में पहुंचे दो युवकों ने दुकान के सामने बैठी महिला का गला दबा दिया। वह महिला के कानों से सोने की बालियां छीनकर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव अहरवां निवासी सलोचना देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी उम्र 76 साल है। वीरवार दोपहर वह परचून की दुकान के सामने बैठी थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा था। इनमें से एक युवक ने उनका गला दबाया और दूसरे ने कानों में पहनी सोने की बालियां छीन लीं। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन दिन पहले फोटो स्टूडियो पर हो चुकी है छीनाझपटी
शहर फतेहाबाद में भी तीन दिन पहले छीनाझपटी हो चुकी है। शहर के डीएसपी रोड स्थित स्टूडियो की दुकान पर घुसे दो युवक संचालक के गले से सोने की चेन और गल्ले से नकदी छीनकर फरार हो गए थे। मामले में शहर पुलिस मामला दर्ज कर चुकी है। इसके बावजूद आरोपी नहीं पकड़े जा सके।