{"_id":"5f1dc6e08ebc3e63bd170f49","slug":"woman-s-chain-snaching-fatehabad-news-rtk565881864","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क से लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क से लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीनी
विज्ञापन
फतेहाबाद। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने नागरिक अस्पताल के सामने पपीहा पार्क से लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। मामले की सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मामले के मुताबिक ठाकर बस्ती निवासी सीमा शनिवार देर शाम को पपीहा पार्क घूमने के लिए गई थीं और वहां से लौट रही थीं। बताया जा रही है कि जब नागरिक अस्पताल के पास पहुंचीं तो पीछे से मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। आरोपियों के पास सफेद रंग की मोटरसाइकिल थी।
मोबाइल छीनने की हो चुकी दो वारदातें :
भट्टू रोड मिनी बाईपास पर मोबाइल छीनने की दो वारदातें हो चुकी हैं। शाम के समय बाईपास पर घूम रहे युवक और स्टेडियम जा रहे युवक से मोटरसाइकिल सवार युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
अभी शिकायत नहीं आई है
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला की तबीयत खराब होने के कारण शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
- यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।