फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman arrest in Honeytrap case found corona positive

हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार महिला मिली कोरोना संक्रमित

Wed, 29 Jul 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Woman arrest in Honeytrap case found corona positive
बस स्टैंड चौकी को बंद करने के बाद पुलिसकर्मी दूर से शिकायत लेते हुए। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिला में कोरोना की केसों की संख्या बढ़कर 317 हो गई है। फतेहाबाद में हनीट्रेप के आरोप में पकड़ी गई आरोपी महिला और रतिया में एचडीएफसी बैंक कर्मी के संपर्क में आए ब्रांच मैनेजर व तीन कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिसकर्मी को हनीट्रेप के मामले में फंसाने के आरोप में रविवार को पकड़ी गई आरोपी महिला कोरोना संक्रमित मिली है। महिला को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया था। यहां पर सैंपल न होने पर पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल में सैंपल करवाया। यहां पर बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई। महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज महेंद्र समेत 12 पुलिसकर्मियों ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर सैंपल दिया है। इसके अलावा शहर थाना प्रभारी ने भी सैंपल दिया है।
विज्ञापन

संपर्क में आई मॉडल टाउन की युवती संक्रमित : मॉडल टाउन में मंगलवार को गुरुग्राम से आए भाई-बहन संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए 6 लोगों के सैंपल लिए थे। रिपोर्ट में मॉडल टाउन निवासी 25 वर्षीय एक युवती संक्रमित मिली है। वहीं गांव बड़ोपल में बस स्टैंड के पास फोटोग्राफर और इलैक्ट्रिशियन संक्रमित मिले हैं। दोनों की पास-पास दुकानें है। बताया जा रहा है कि दोनों में लक्षण थे और सैंपल दिया था। मंगलवार देर रात को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया में ब्रांच मैनेजर और तीन कर्मचारी संक्रमित : रतिया में एक निजी बैंक का कर्मचारी पॉजिटिव मिलने के बाद संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए थे। रिपोर्ट में ंबैंक के ब्रांच मैनेजर व तीन अन्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब बैंक में आने-जाने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है।
आरोपी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो भी उसके संपर्क में आया था, कर्मचारियों के सैंपल करवाए जा रहे हैं। - यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।
आरोपी महिला के संपर्क में जो भी पुलिसकर्मी आया है उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed