फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman accused of rape, case registered against young man and his mother

Fatehabad News: महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, युवक व उसकी मां पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of rape, case registered against young man and his mother
रतिया। हिसार के अग्रोहा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर शहर पुलिस ने रतिया निवासी युवक पर दुष्कर्म व उसकी मां पर जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने उक्त शिकायत अग्रोहा थाने में दी थी। अग्रोहा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित थाने में भेज दिया। इसके बाद शहर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह रतिया निवासी सुखप्रीत सिंह के संपर्क में आई। थोड़ा परिचित होने के बाद सुखप्रीत सिंह ने उसे रतिया शहर में अपनी मां से मिलवाया। इसके बाद आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। इसके बाद उसकी मां ने उसे कई बार बहला फुसला कर शहर के एक होटल में बुलाया, जहां सुखप्रीत सिंह ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी भी ले ली। उसके बाद आरोपी और पैसों की मांग भी करने लगे। जब उसे मां-बेटे के बारे में सच्चाई मालूम हुई तो उसने उनसे पैसे वापस मांगे। इस पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। रतिया शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि अग्रोहा थाने में महिला की शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। उक्त एफआईआर के आधार पर एक युवक और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न थाने में केस दर्ज कर लिया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed