{"_id":"689a2e1f2f0add43a20f2228","slug":"woman-accused-arrested-for-not-paying-rs-121-crore-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-138406-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 1.21 करोड़ का भुगतान नहीं करने पर आरोपी महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 1.21 करोड़ का भुगतान नहीं करने पर आरोपी महिला काबू
Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद ने 1.21 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने के मामले में गुजरात के सूरत के गांव कटार निवासी कंचन बेन कटरोडिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत आरोपी महिला को जमानत पर रिहा कर दिया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि टोहाना निवासी मैसर्स गोयल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर आशु गोयल ने शिकायत दी थी कि कंचन कटरोडिया पति प्रवीण और पुत्र वैभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान का व्यापार करती है। आरोप है कि उनकी दो फर्म मैसर्स दरिया इंटरनेशनल और मैसर्स माही इंटरनेशनल ने गोयल ट्रेडर्स से समय-समय पर लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदा, परंतु उसका भुगतान नहीं किया।
शिकायत के अनुसार, व्यापारिक लेन-देन के उपरांत दोनों फर्मों पर 1,21,42,916.47 रुपये हैं। जब आरोपियों से सामान के भुगतान के संबंध में बात की गई तो उनकी तरफ से जल्द आश्वासन दिया गया पर चुकाया नहीं गया। आरोप है कि पैसे लौटाने के बहाने शिकायतकर्ता को सूरत बुलाकर न मिलने की बात कही गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में थाना शहर में 29 मई को केस दर्ज किया था।