फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Withdraw 75 thousand from account by changing debit card

Fatehabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 75 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 75 thousand from account by changing debit card
रतिया। बैंक एटीएम से रुपये निकालने आए एक शख्स से डेबिट कार्ड बदलकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 75 हजार रुपये की निकासी कर ली। मामले में रतिया शहर पुलिस ने चनप्रीत सिंह निवासी गांव मंघेडा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चनप्रीत ने बताया कि उसकी माता का बैंक खाते का डेबिट कार्ड उसके पास है, वह जब रतिया में टोहाना रोड पर बैंक के एटीएम से रुपयों की निकासी के लिए आया था, लेकिन जब उसने एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हुई। उसने बताया कि एटीएम में उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने उससे कहा कि वह कोशिश करके देखता है। इस पर उसने अपना डेबिट कार्ड उस अज्ञात शख्स को दे दिया लेकिन फिर भी रुपयों की निकासी नहीं हुई । पीड़ित का कहना है उस अज्ञात व्यक्ति ने उसे झांसा देकर उसका कार्ड बदल दिया। बाद में बैंक खाते से उसके पास 25 व 50 हजार रुपये की निकासी का मैसेज उसके पास आया तो उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने तुरंत ऑनलाइन एटीएम ब्लॉक करवाया और मामले की सूचना मामले की सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed