फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Will tie the knot on the day of Devuthani Ekadashi, will add 300

Fatehabad News: देवउठनी एकादशी के दिन परिणय सूत्र में बंधेंगे 300 जोड़ेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Will tie the knot on the day of Devuthani Ekadashi, will add 300
फतेहाबाद। इस बार देवउठनी एकादशी पर 23 नवंबर को जिले में 300 से भी अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के शयन काल से उठने के बाद देव उठनी एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन से ही शादियों के मुहूर्त आरंभ हो जाते हैं। इस बार नवंबर व दिसंबर माह में शादियों के कई शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन देवउठनी एकादशी को अबूझ साया मानने के चलते इस दिन विवाह समारोहों की धूम रहेगी।
विज्ञापन

23 नवंबर से शादियों का सिलसिला शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। 23 के बाद 24, 27, 28 व 29 नवंबर को शुभ मुहूर्त होने से शहर में शादियों की धूम रहेगी। 29 दिसंबर के बाद विवाह योग्य युवकों को 14 जनवरी तक इंतजार करना होगा। इसके बाद अप्रैल माह में विवाह के शुभ मुहूर्त आएंगे। देवउठनी एकादशी के दिन जिले में सबसे अधिक युवा परिणय सूत्र में बंधेंगे, जिसके चलते शहर के अधिकांश मैरिज पैलेस, धर्मशालाओं, टेंट हाउस, फोटो स्टूडियो, बसों और कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अनुमान के अनुसार, अकेली देवउठनी एकादशी के दिन 300 जोड़े परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। शहर के सभी धर्मशालाओं व मैरिज पैलेसों में एडवांस बुकिंग है, जिस कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लगभग सभी पैलेस व धर्मशालाएं पहले से ही बुक हैं।
विज्ञापन




दिन व रात की शादियों की एक साथ बुकिंग
कई मैरिज गार्डन और बैंक्वेट हॉल में इस महीने में दिन-रात दो शिफ्टों में शादियों की बुकिंग है। लोकल कैटरिंग लगभग सभी बुक हैं, कोई खाली नहीं है। मंदी की मार के चलते कभी खाली बैठकर सारा दिन ग्राहकों के इंतजार करते हलवाई और कैटरर्स अब ढूंढें नहीं मिल रहे हैं। कई रईस लोगों ने अच्छे कैटरर्स नहीं मिलने पर दिल्ली व चंडीगढ़ की कैटरिंग बुलाई है। इतना ही नहीं गांव में छोटी-मोटी दुकान चलाने वाले हलवाइयों की भी चांदी बनी हुई है। नए करेंसी नोटों की ब्लैक भी शुरू हो गई हैं। जिन घरों में शादियां हैं, वहां तैयारियां चल रही हैं। लोग सामान की खरीदारी में जुटे रहे। इसके चलते बाजार भी गुलजार नजर आए। कपड़ों की दुकान हो या फिर ब्यूटी पार्लर, शूज, सौंदर्य प्रसाधन, रेडीमेड कपड़े आदि हरेक पर भीड़ देखने को मिल रही है। डीजे की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
23 नवंबर को देव उठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त है। सामाजिक प्रथा अनुसार इस दिन बड़ी संख्या में शादियों का आयोजन होता है। बाल विवाह का भी अंदेशा रहता है। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अनुसार बाल विवाह करना कानून अपराध है। इसलिए नाबालिग लड़कियों का विवाह न करवाएं। अगर नाबालिग की शादी की सूचना आती है तो इसकी जानकारी डायल 112 तथा 8814011719 पर दी जा सकती है।
अजय तोमर, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed