{"_id":"6a9866c0ed5a8a548406c629","slug":"will-execute-development-works-jointly-with-the-chairperson-following-the-mlas-directives-councilor-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-160415-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के निर्देश पर चेयरपर्सन के साथ मिलकर करवाएंगे विकास कार्य : पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के निर्देश पर चेयरपर्सन के साथ मिलकर करवाएंगे विकास कार्य : पार्षद
Wed, 02 Sep 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
चेयरपर्सन प्रतिनिधि व विपक्षी पार्षद एकजुट होकर आपसी सहमति की बात रखते हुए।
रतिया। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना और पार्षदों के बीच चल रहा आपसी मनमुटाव विधायक जरनैल सिंह के हस्तक्षेप से समाप्त हो गया है। पार्षदों ने चेयरपर्सन के सहयोग से शहर में विकास कार्य करवाने पर सहमति जताई है।
उप प्रधान जोगिंदर नंदा और पार्षद विजय गर्ग सहित अन्य पार्षदों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक के निर्देशों पर शहर के सभी वार्डों में एक महीने के अंदर विकास कार्य गति पकड़ेंगे। पार्षदों ने 3 सितंबर को चेयरपर्सन के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को भी विधायक के आश्वासन के बाद खारिज करवाने का निर्णय लिया है। यह अविश्वास प्रस्ताव 14 पार्षदों द्वारा लाया गया था।
अविश्वास प्रस्ताव पर आज बैठक
चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज (2 सितंबर 2026) एडीसी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। इससे पहले 9 जुलाई को यह बैठक स्थगित कर दी गई थी। यह मामला मुख्यमंत्री सैनी तक भी पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने विधायक जरनैल सिंह और हांसी विधायक विनोद भ्याना को दोनों पक्षों में सहमति बनवाने के निर्देश दिए थे। विधायक जरनैल सिंह के निवास पर दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी थी। 3 सितंबर की बैठक इसी सहमति के बाद निश्चित की गई थी। माना जा रहा है कि आज की बैठक में मात्र औपचारिकता ही पूरी की जाएगी। इससे चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास की लटकी तलवार हट जाएगी।