{"_id":"61e6fec505ec154422409fba","slug":"where-the-dangerin-high-there-in-no-examination-and-mask-entry-fatehabad-news-hsr6223331174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां खतरा अधिक, वहीं बिना जांच और मास्क प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां खतरा अधिक, वहीं बिना जांच और मास्क प्रवेश
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में बिना मास्क तीमारदार।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में चार गुना रफ्तार से बढ़ रहा है, 14 दिनों में ही 550 से ज्यादा केस जिले में मिल चुके हैं, लेकिन लापरवाही जारी है। ऐसी जगह भी लापरवाही बरती जा रही है जहां पर कोरोना से लेकर अन्य बीमारियों का संक्रमण फैलने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में संक्रमण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में कितनी सुरक्षा बरती जा रही है इसको लेकर पड़ताल की गई लेकिन यहां पर गेट से लेकर वार्ड के अंदर तक लापरवाही ही दिखी। अस्पताल के गेट पर न चेकिंग हो रही और वार्ड के अंदर तीमारदारों का जमावड़ा लग रहा है तो उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। बिना मास्क ही तीमारदार वार्ड के अंदर घूम रहे और मरीजों के पास घंटों समय बीता रहे हैं। संवाद
गेट पर कोई रोक-टोक न अंदर रोक रहा कोई
नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड को लेकर दो दिन तक पड़ताल की गई। दोनों ही दिनों में यहां पर लापरवाही देखने का मिली। अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों के पास तीमारदारों का जमावड़ा लगा मिला। इसके अलावा अधिकतर तीमारदार बिना मास्क मिले। इसके अलावा गेट पर बिना मास्क आने वाले लोगों को रोका तक नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
नर्सरी के आगे तीमारदारों का जमावड़ा, ऐसे होती है काउंसलिंग
जच्चा-बच्चा वार्ड के साथ बनी नर्सरी के सामने मंगलवार सुबह तीमारदारों का जमावड़ा लगा मिला। यहां पर अधिकतर तीमारदार बिना मास्क ही खड़े थे, कर्मचारियों से भीड़ का कारण पूछा गया तो जवाब मिला कि काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
लापरवाही से शिशुओं में फैल सकता है संक्रमण
नर्सरी में दाखिल शिशुओं के अलावा डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा वार्ड में भी शिशु माताओं के पास रहते हैं। जच्चा-बच्चा वार्ड और नर्सरी में करीब 50 से ज्यादा शिशु होते हैं। लेकिन यहां पर तीमारदारों की लापरवाही के कारण शिशुओं के कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य संक्रमण की चपेट में आने का भी खतरा रहता है। लेकिन इसको लेकर अस्पताल में अधिकारी और कर्मचारी लापरवाह हैं।
अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ और एलएमओ मिल चुके संक्रमित
नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ और एलएमओ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा अस्पताल के कई अन्य डॉक्टर और स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुका है लेकिन बावजूद इसके अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लापरवाही बरती जा रही है।
कोट
जच्चा-बच्चा वार्ड में भीड़ नहीं होने दी जाएगी और सख्ती की जाएगी। इस संबंध में गार्ड को भी कहा जाएगा। मरीज के साथ जो लोग आते है, उन्हें रोका जाता है तो वह भी लड़ाई करने लग जाते है, लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।
- डॉ. गुंजन बंसल, कार्यकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की नर्सरी के बाहर खड़े लोग।- फोटो : Fatehabad