{"_id":"674e013d800cb1e51207e4a4","slug":"when-mp-kumari-selja-wrote-a-letter-to-the-chief-minister-the-contractor-accelerated-the-construction-work-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-125855-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र तो ठेकेदार ने निर्माण कार्य किया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र तो ठेकेदार ने निर्माण कार्य किया तेज
विज्ञापन
रतिया। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा की ओर से रतिया में स्टेट हाईवे और महिला महाविद्यालय को जाने वाले रोड के निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य में तेजी ला दी है। स्टेट हाईवे पर सोमवार को सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी संदीप सचदेवा ने भी सोमवार को निरीक्षण कर ठेकेदार को कार्य तेज करने के निर्देश दिए। अब महिला कॉलेज के रोड का निर्माण कार्य भी जल्द होने की उम्मीद जगी है। सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि रतिया में स्टेट हाईवे का जो निर्माण कार्य चल रहा है, वह काफी धीमी गति से हो रहा है। इस कारण लोग काफी परेशान हैं और महिला कॉलेज को जाने वाला रोड भी पिछले 8 महीने से बंद पड़ा है, जिस कारण हजारों छात्राओं को परेशानी हो रही है।
इस पत्र के बारे में ठेकेदार को पता चला तो उसने फतेहाबाद रोड पर एसडीएम कार्यालय के सामने बंद पड़े सीसी रोड के निर्माण कार्य को तेज कर दिया और अतिरिक्त मजदूर लगाए। ठेकेदार ने रतिया के गांव ब्राह्मणवाला के पास भी बंद पड़े तारकोल के कार्य को शुरू करवा दिया। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी संदीप सचदेवा भी कार्य का निरीक्षण करने के लिए रतिया पहुंचे।
विज्ञापन
सचदेवा ने बताया कि सड़क पर तारकोल से किया जाने वाला कार्य लगातार जारी है। रतिया शहर में सीमेंट कंक्रीट की सड़क का निर्माण वायु प्रदूषण की वजह से एनजीटी ने पत्थर बजरी की खान बंद कर दी है, इस वजह से बंद था। अब रतिया शहर में सीमेंट कंक्रीट की सड़क का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है। जल्द ही महिला कॉलेज की सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा।