फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Well done: Teenagers outperformed parents, 38% got vaccination in 5 days

शाबाश : मम्मी-पापा से से आगे निकले किशोर, 5 दिनों मे 38 फीसदी ने कराया टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Well done: Teenagers outperformed parents, 38% got vaccination in 5 days
फतेहाबाद में कोरोना वैक्सीन लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण करवाने में किशोर अपने मम्मी-पापा से भी आगे निकल गए हैं। सिर्फ पांच दिनों में ही जिले में 38 फीसदी किशोरों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवा लिया है। तीन दिन से जिले में रोजाना 7 से 8 हजार 15 से 17 आयु वर्ग के पात्र वैक्सीन लगवा रहे हैं। जिले में 58 हजार किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, इसमें 21 हजार 105 को कोवाक्सिन की पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

15 से 17 आयु वर्ग के पात्रों का 3 जनवरी को कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ था, दो दिन तक टीकाकरण का आंकड़ा कम रहा, लेकिन स्कूलों में शिविर लगने शुरू होने के बाद आंकड़ा 21 हजार 105 तक बढ़ गया है। 10 जनवरी तक सभी किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों की माने तो 15 से 17 आयु वर्ग में 53 हजार छात्र है जो कि स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा पांच हजार उन्हें शामिल किया गया है जो कि पढ़ नहीं रहे है और कहीं काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 379
45 से 59 साल 986
18 से 44 साल 3999
15 से 17 साल 4529
जिले में अब तक हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4789 4727
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2410 2008
60 साल से ऊपर 82663 60051
45 से 59 साल 140791 109995
18 से 44 साल 387469 234674
15 से 17 साल 21105 0
जिले में अब तक 6 लाख 39 हजार को लगी पहली डोज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 15 आयु वर्ग से ऊपर के करीब 7 लाख 83 हजार लोगों का टीकाकरण होना है। इसमें से 6.39 लाख पात्र वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। इसके अलावा अभी तक 4.11 लाख ने दूसरी डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। विद्यार्थियों को स्कूलों में जाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। जो पात्र रह गया है वह नजदीक के सेंटर में जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed