{"_id":"67a8ec5827f53033ce0b018b","slug":"weather-will-change-again-in-the-district-from-10-night-temperature-will-decrease-fatehabad-news-c-21-hsr1019-562306-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में 10 से फिर बदलेगा मौसम, घटेगा रात का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में 10 से फिर बदलेगा मौसम, घटेगा रात का तापमान
Sun, 09 Feb 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गांव मेहूवाला अलसुबह छाए बादलों के बीच निकालता सूर्य। संवाद
- फोटो : विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सौंपते अतिथि। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में मौसम में आए परिवर्तन के बाद शनिवार को जिले में दिनभर बादलवाही रही। जिससे कभी धूप तो कभी छांव रही। जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसके बाद शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था, तो वहीं रातें ठंडी हो रही है। वहीं पिछले दो दिनों से धुंध से लोगो को राहत मिली है। इन दिनों सूर्योदय के साथ ही धुंध गायब हो रही है। बता दें कि जिले में पिछले सप्ताह 31 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहा था। जिसके चलते जिले में गहरी धुंध छा रही थी। वहीं मौसम में आए परिवर्तन को लेकर जिले के किसान बारिश होने के अनुमान लगा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिससे अब फसलों में सिंचाई की आवश्यकता होने लगी है। जिसको लेकर किसान फसलों की सिंचाई करने में जुटे हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जिसको लेकर सहायक कृषि अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह गोदारा ने बताया कि मौसम परिवर्तन से अगर तापमान में गिरावट होती है तो यह फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा। ठंड बढ़ने से फसलों में पकाव अच्छा होता है जिससे फसल की पैदावार बढ़ती हैं। वहीं बादलवाही के दौरान किसानों से अपील है कि किसान अपने फसलों पर निरंतर देखभाल करें। बादलवाही से गेहूं की फसल में तेला और चेपा के रोग बढ़ता है।
विज्ञापन
जिले में मौसम आमतौर पर 12 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने की संभावना है। जिससे शनिवार और रविवार को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादलवाही रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। परंतु 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है।
-डॉ. मदनलाल खिचड़ विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।