फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   weather change, fog, sunlight, fatehabad

मौसम ने फिर ली करवट, धुंध छाने से बढ़ी ठंड

Fri, 31 Jan 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
weather change, fog, sunlight, fatehabad
दोपहर को पार्क में धूप सेंकतीं लड़कियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पिछले एक महीने में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी बारिश तो कभी धुंध के बाद धूप का क्रम जारी है। पिछले दो दिन निकली धूप के बाद शुक्रवार अल सुबह धुंध छा गई, जिससे एक बार फिर तापमान में गिरावट आ गई। मौसम में भी ठंडक महसूस की गई। शुक्रवार को सुबह 0.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि दोपहर को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 7 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तीन दिन बारिश के बाद धुंध छा गई थी, लेकिन अब दो दिनों से धूप निकलने से मौसम साफ रहने लगा था। बारिश के बाद मौसम साफ होने से जनजीवन सामान्य चल रहा था और फसलों के लिए भी यह मौसम अच्छा बताया गया था। शुक्रवार को सुबह गहरी धुंध छा गई जो 12 बजे तक जारी रही। 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने मौसम का मजा लिया। धुंध के बाद गेहूं पर पीले रतुए के रोग लगने की आशंका बन गई थी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. बलवंत सहारण ने कहा कि अभी ऐसी कोई संभावना नहीं है। थोड़ा तापमान ओर नीचे जाता है तो फिर यह रोग पनप सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed